देवीदास चैरिटेबल ट्रस्ट में हवन व सत्संग किया

देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में श्रद्धा के साथ हवन कर सत्संग किया। इसमें महापुरुषों का स्मरण किया गया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं संत कबीर दास को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:25 PM (IST)
देवीदास चैरिटेबल ट्रस्ट में हवन व सत्संग किया
देवीदास चैरिटेबल ट्रस्ट में हवन व सत्संग किया

संवाद सहयोगी, मोगा : देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में श्रद्धा के साथ हवन कर सत्संग किया। इसमें महापुरुषों का स्मरण किया गया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं संत कबीर दास को याद किया। ट्रस्ट की संचालिका इंदु पुरी ने संत कबीर दास के दोहे सुनाकर उत्तम आचरण एवं उत्तम व्यवहार करने को कहा। वाणी ऐसी बोलिए मन का आपा खोय औरन को शीतल करे आपहु शीतल होय, का उच्चारण करते कहा कि हमें सदा मीठी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। सुनील कुमार शास्त्री ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में कहा कि वह देशभक्त एवं शास्त्र प्रेमी व्यक्तित्व रखते थे व बड़े ही उदार स्वभाव के थे। सत्य को सत्य के रूप में और असत्य को असत्य के रूप में प्रतिपादित करना ही सत्य का यथार्थ रूप है। हमें सत्य का साथ देते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सुनील शास्त्री ने कहा कि एक झूठ को छुपाने के लिए अनेकों झूठ बोलने पड़ते हैं। इसलिए हमें सदैव सत्य वचन बोलना चाहिए। संत कबीर व डा. श्यामा प्रसाद की जीवनी से हमें इसी प्रकार की प्रेरणा लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी