प्रभु नाम के सुमिरन के लिए मिला है मानव जन्म : स्वामी संपूर्णानंद

। देवी दास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञशाला में आचार्य सुनील कुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:12 PM (IST)
प्रभु नाम के सुमिरन के लिए मिला  है मानव जन्म : स्वामी संपूर्णानंद
प्रभु नाम के सुमिरन के लिए मिला है मानव जन्म : स्वामी संपूर्णानंद

संवाद सहयोगी, मोगा

देवी दास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञशाला में आचार्य सुनील कुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया।

ट्रस्ट की संचालिका इंदु पुरी एवं अन्य लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाल कर सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। विशेष रूप में हरिद्वार से पहुंचे योग शिक्षक स्वामी रामदेवा महाराज, दंडी स्वामी संपूर्णानंद का स्वागत किया गया। स्वामी संपूर्णानंद ने ट्रस्ट के साधकों को बताया कि प्रभु सुमिरन के लिए हमें मानव जीवन मिला है। धर्म की साधना की राह सदगुरु दिखाते हैं। जब व्यक्ति धर्म को समझ लेता है तो वह अधर्म से बचा रहता है। अर्थवेद, यजुर्वेद, उपनिषदों के अनेक महावाक्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि मोक्ष ही अंतिम प्यास है। आचार्य ने याज्ञवल्क्य महर्षि का उदाहरण देकर समझाया। धन व वैभव धर्म की साधना के लिए है। अमृत साधना से त्याग की प्राप्ति होती है। त्याग से ही मोक्ष प्राप्त होता है। कार्यक्रम में इंदु पुरी ने कहा कि सुधार की पहल खुद से करनी होगी।

कांता आर्य ने एक झोली में फूल भरे हैं, गुलाटी ने तुम ठाकुर तुम पे अरदास, बूटा राम शर्मा ने ऋषियों का सरताज दयानंद .., आदि भजन पेशकर समां बांधा। समागम में डोली खुराना, ममता सिगला, चांदनी ग्रोवर, सविता ग्रोवर, अनमोल अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, वंशिका अरोड़ा, रिचा अरोड़ा, बलविदर ढल, निर्मल शर्मा,गीता ग्रोवर, मंजू देवी, गायत्री, प्रशांत, विनोद गर्ग, सुदेश ग्रोवर, जोगेंद्र कुमार सिगला, संयम सिगला, इंद्रपाल पलता, ताराचंद आदि मौजूद थे। बाबा खेत्रपाल प्रबंधक सोसायटी ने करवाया धार्मिक समागम गीता भवन चौक के पास बने बाबा खेत्रपाल जी के स्थान पर धार्मिक

समागम करवाया गया। इसकी शुरूआत प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बाबा खेत्रपाल के दरबार में ज्योति प्रज्वलित करके की।

इस मौके पर गायकों ने बाबा खेत्रपाल के मधुर भजनों का गायन करआए हुए श्रद्धालुओं को निहाल किया। विशेष तौर पर पहुंचे हलका विधायक डा. हरजोत कमल, पार्षद साहिल अरोड़ा, पार्षद प्रवीण पीना, पार्षद रीमा सूद के पति डा. नवीन सूद, पार्षद कुसुम बाली के पति नरेन्द्र बाली, पूर्व पार्षद अमरेश बग्गा को प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों व सेवादारों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। विधायक डा. हरजोत कमल ने कहा कि बाबा खेत्रपाल की पूजाकरने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने धार्मिक समागम के आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर भारी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी