चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस वर्कर खुश : सरपंच हरदेव सिंह

। कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी दूरदर्शी सोच का प्रमाण दिया है वहीं इस फैसले से वर्करों का उत्साह और भी बढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:37 PM (IST)
चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस वर्कर 
खुश :  सरपंच हरदेव सिंह
चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस वर्कर खुश : सरपंच हरदेव सिंह

संवाद सहयोगी,मोगा

कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी दूरदर्शी सोच का प्रमाण दिया है, वहीं इस फैसले से वर्करों का उत्साह और भी बढ़ा है। हर कांग्रेस वर्कर इस फैसले से खुश है।

ये विचार सरपंच हरदेव सिंह धल्लेके ने व्यक्त किए। इस मौके पर चेयरमैन दीशा बराड़, गुरमिदरजीत सिंह बबलू, गोपी धल्लेके, मनप्रीत सिंह धल्लेके आदि उपस्थित थे। सरपंच हरदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से गरीबों व पिछड़े वर्गों के बच्चों को आटा-दाल देने के बजाय शिक्षित करके स्वयंमान भरपूर जीवन व्यतीत करने में समर्थ बनाने के दिए बयान उपरांत हर आम आदमी खुश है तथा मुख्यमंत्री की सोच की सराहना करते अब गरीबों व मध्यवर्गीय लोगों को मुख्यमंत्री के रूप में नई उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है। सरपंच हरदेव सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिदर रंधावा और ओपी सोनी तथा शपथ लेने जा रही नई कैबिनेट को बधाई दी। विधायक लोहगढ़ ने किया सड़क का शुभारंभ धर्मकोट हलके के गावों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दिशा-निर्देशों व पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह की अगुआई में हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ ने गांवों में नई लिक सड़कें बनाने का जाल बिछा दिया है। इससे हलके की ग्राम पंचायतें खुश हैं।

विधायक लोहगढ़ ने रविवार को हलके के गांव इज्जवाला में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में किया। उन्होंने गांव निवासियों की शिकायतें सुनी और भरोसा दिलाया कि गांवों के विकास कार्यों को करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी धर्मकोट के चेयरमैन सुधीर कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्रपाल सिंह, पी.ए. अवतार सिंह, सरपंच बीबी हरजिदर कौर, जोगिदर सिंह पंच, परमजीत सिंह पंच, हरमेश कुमार पंच, सुरजन सिंह आढ़ती, बलकार सिंह, कुलविदर कौर पंच, जसविदर जस्सा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी