संत निरंकारी मिशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, सेवादारों ने किया पौधारोपण

। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा और शविदर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद से समूचे भारत में संत निरंकारी भवन में वैक्सीनेशन मुहिम की शुरूआत की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:26 PM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने लगाया वैक्सीनेशन 
कैंप, सेवादारों ने किया पौधारोपण
संत निरंकारी मिशन ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, सेवादारों ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी,मोगा

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा और शविदर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद से समूचे भारत में संत निरंकारी भवन में वैक्सीनेशन मुहिम की शुरूआत की गई है।

इसी कड़ी के तहत संत निरंकारी सत्संग भवन प्रीत नगर मोगा ब्रांच में रविवार को चौथा कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप से पहले सेवादारों ने पौधारौपण किया। मोगा ब्रांच के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा की कृपा से मानवता की सेवा के लिए समाज भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसमें जरूरतमंदों को राशन वितरित करना, शहर की गलियों व नालियों को सैनिटाइज करना, रक्तदान कैंप लगाना तथा पौधे लगाना शामिल हैं। राकेश कुमार ने सिविल अस्पताल मोगा की टीकाकरण करने आई टीम व मोगा प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस कैंप के दौरान 236 के लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

chat bot
आपका साथी