राम नाम मीठा, कोई गाकर देख ले.. से भक्ति रस बिखेरा

स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में रामायण के पाठ के दौरान भक्तों ने गणपति पूजन नवग्रह पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:29 PM (IST)
राम नाम मीठा, कोई गाकर देख ले.. से भक्ति रस बिखेरा
राम नाम मीठा, कोई गाकर देख ले.. से भक्ति रस बिखेरा

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में रामायण के पाठ के दौरान भक्तों ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन किया। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा गणपति आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके मीनू शर्मा, मंजू बांसल, कांता शर्मा, कीर्ति शर्मा, सुमन अरोड़ा ने राम जी के पास हनुमान नहीं होते राम जी के पूरे काम नहीं होते, राम नाम मीठा रे कोई गाकर देख ले, राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि रामचरितमानस में भगवान श्री राम के चरित्र का चित्रण जितने प्रभावशाली तरीके से किया गया है उतने ही प्रभावशाली तरीके से भगवान राम के माध्यम से जीवन को जीने का तरीका भी बताया गया है। रामचरितमानस में मनुष्य को यह भी प्रेरणा मिलती है कि जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए सांसारिक व्यवहार करते हुए नाम का भजन करें ताकि हमारा जीवन सुखमय हो। राजेश शर्मा ने बताया कि जब भगवान राम सागर पार करने के लिए सागर से रास्ता मांगने के लिए ध्यान करने जा रहे थे। तब लक्ष्मण ने भगवान राम को उनकी शक्ति और क्षमता की याद दिलाते हुए कहा कि आप स्वयं इतने शक्तिशाली हैं कि एक बाण में समुद्र को सुखा सकते हैं, फिर सागर से विनय क्यों। भगवान राम यह सब जानते थे लेकिन फिर भी उन्होंने शक्ति से पहले शांति से परिस्थितियों को हल करने का प्रयास किया और बताया कि शक्तिशाली को संयमी होना भी जरूरी है। आप अपने भरोसे पर काम कीजिए ईश्वर स्वयं आपकी सहायता करेंगे। इस अवसर पर रोहित बंसल, दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़, सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी