भक्ति कुंज में श्रद्धालुओं ने किया रसमय संकीर्तन

जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में रविवार की रात रसमय संकीर्तन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM (IST)
भक्ति कुंज में श्रद्धालुओं ने किया रसमय संकीर्तन
भक्ति कुंज में श्रद्धालुओं ने किया रसमय संकीर्तन

संवाद सहयोगी,मोगा

जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में रविवार की रात रसमय संकीर्तन करवाया गया। इससे पहले ठाकुर जी के भव्य दरबार में पूजन कर श्रद्धालुओं ने ज्योति प्रज्वलित की।

भक्ति रस संकीर्तन मंडल के गायकों ने कृपा करो बरसाने वाली, मेरा रोम रोम बोले प्यारी, तेरी कृपा का भरोसा भारी, मै तो राधे बढ़े गाऊं , बावरी बनकर नाचू तेरे दर पे, हरि-हरि बोल नाम हरि बोल, गोविद राधे राधे गोपाल राधे राधे, दरबार निराला है मेरे ठाकुर का आदि भजन पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समागम में ठाकुर जी का भव्य दरबार और छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहे।

भक्ति कुंज के यशपाल पाली ने कहा की प्रभु की भक्ति संत महापुरुषों की शरण में रहने से मिलती है। उन्होंने कहा कि हर दिन और हर पल हमारे जीवन के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें अपने जीवन का आनंद वर्तमान में रहकर प्रभु भक्ति में लेना चाहिए। जो आनंद प्रभु के नाम व उसकी भक्ति है वह सदैव सुख प्रदान करता है। समागम की समाप्ति पर ठाकुर जी की आरती की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। नवीन कुमार ने बताया कि भक्ति कुंज में हर रविवार को संकीर्तन किया जाता है। कांवड़ यात्रा शिव शक्ति मंदिर से पांच मार्च को रवाना होगी श्री शिव भोले कांवड़ संघ मंडी निहाल सिंह वाला के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की बैठक निहाल सिंह वाला में हुई।

इसमें फैसला किया गया कि कांवड़ संघ की ओर से कांवड़ यात्रा शिव शक्ति मंदिर निहाल सिंह वाला से पांच मार्च को शाम पांच बजे रवाना होगी। संघ के सेवादार अश्वनी कुमार आशू तथा शिव गर्ग ने बताया कि इस बार शिवरात्रि का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कांवड़ संघ का जत्था हरिद्वार से निहाल सिंह वाला पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। संघ के हर सदस्य मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करेगा। इस अवसर पर बब्बू गुप्ता, अंकित गर्ग, विक्की गोयल, अभी गर्ग, मुकेश बांसल, संजीव गर्ग, निक्का आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी