भक्ति कुंज में भक्तों ने किया संकीर्तन

। जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में संकीर्तन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दरबार में पूजन करके ज्योति प्रचंड की। सभी भक्तों ने दरबार में प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:30 PM (IST)
भक्ति कुंज में भक्तों ने किया संकीर्तन
भक्ति कुंज में भक्तों ने किया संकीर्तन

संवाद सहयोगी,मोगा

जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में संकीर्तन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दरबार में पूजन करके ज्योति प्रचंड की। सभी भक्तों ने दरबार में प्रार्थना की।

भक्ति रस संकीर्तन मंडल के गायकों ने राधा रानी की जय महारानी की जय, कुंज में बिराजे गोविद राधे राधे, श्याम से मिला दे मेरे श्याम से मिला दे, मेरे रोम रोम में बसे बिहारी, तेरी कृपा का भरोसा भारी, गोविद राधे राधे गोपाल राधे राधे, दरबार निराला है मेरे ठाकुर का, जय गोपाल राधा कृष्ण गोविद गोविद. आदि भजनों का गायन किया। समागम में ठाकुर जी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति कुंज के सेवादार यशपाल पाली ने कहा कि प्रभु की भक्ति और संतों का साथ हमारा मार्गदर्शन करते हैं। ये समाज में फैली बुराईयों से दूर रखते है और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्य का संग करते हुए सही मार्ग पर चलते हैं, ईश्वर उनकी सदा सहायता करता है। उनके कष्टों का निवारण होता है उन्होंने कहा कि हर दिन निकलने वाला सूरज हमारे जीवन के लिए नई आशा की किरण लेकर आता है। रात बाद सुबह जरूर होती है। समागम की समाप्ति पर ठाकुर जी की आरती करके भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी