अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भक्तों ने किया संकीर्तन

। स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री रामायण का पाठ और संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 03:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 03:28 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भक्तों ने किया संकीर्तन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भक्तों ने किया संकीर्तन

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री रामायण का पाठ और संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित राजेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में भक्तों ने गणपति पूजन, नवग्रह और कलश पूजन किया।

श्रद्धालुओं ने दरबार में ज्योति प्रचंड कर सभी के भले की प्रार्थना की। भक्तों ने सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। मीनू शर्मा,मंजू बांसल, कांता शर्मा, कीर्ति शर्मा, सुमन अरोड़ा ने छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना, मुझे अपने ही रंग में रंग दे मेरे यार सांवरे, रंग बरसे दरबार तेरे रंग बरसे, राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे. आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा। श्री रामायण की कथा करते पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि प्रभु के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमें अपने अंदर की कोमल वृतियों से परिचय कराता है। इससे हमें परम सुख की अनुभूति होने लगती है। माता की पूजा, उसके नाम का गुणगान हमें सद्बुद्धि प्रदान करता है। इससे हमारे अंदर अच्छे विचार पैदा होते हैं। प्रभु राम की महिमा का वर्णन करते उन्होंने कहा कि हमें श्री राम की लीलाओं का अनुसरण करना चाहिए। उनके विचारों को अपने हृदय में बसाकर सबसे परस्पर प्रेम की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। रामायण से ही हमारे मन में छोटों से प्रेम तथा बड़ों के सत्कार की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर रोहित बंसल, दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़, सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी