अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में करवाया संकीर्तन

। सर्वप्रथम बजरंगबली के दरबार में विश्व हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गौड़ ने परिवार सहित गणपति पूजन और नवग्रह पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:22 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में करवाया संकीर्तन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में करवाया संकीर्तन

संवाद सहयोगी, मोगा

अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में संकीर्तन करवाया गया। सर्वप्रथम बजरंगबली के दरबार में विश्व हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गौड़ ने परिवार सहित गणपति पूजन और नवग्रह पूजन किया।

इसके उपरांत समाजसेवी सुदेश अरोड़ा ने ज्योति प्रज्वलित की। महिला संकीर्तन मंडल की ओर से गणपति आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों ने गणपति जी की आराधना की। कीर्ति शर्मा, दीक्षा, धनिष्ठा,खुशप्रीत कौर, वंदना मखीजा,श्वेता अरोड़ा, माधव ने गणपति कृपा करो मेरे पर, दूर करो अंधकार गणपति कृपा करो, राम जी के पास हनुमान नहीं होते राम जी के पूरे काम नहीं होते, वीर हनुमाना अति बलधामा राम नाम रटीओ रे मेरे मन बसीयो रे.. आदि भजनों से भक्तिरस बिखेरा। कथा करते हुए पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि प्रभु की भक्ति और उसके नाम का सुमिरन मन में बसे विकारों को दूर कर सुंदरता प्रदान करती है। मनुष्य को प्रभु की लीलाओं से यह भी प्रेरणा मिलती है कि जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए सांसारिक व्यवहार करते हुए नाम का भजन करें ताकि हमारा जीवन सुखमय हो। इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़, सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी