अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया हनुमान जी का पूजन

। अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:17 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में 
किया हनुमान जी का पूजन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया हनुमान जी का पूजन

संवाद सहयोगी, मोगा

अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दरबार में विश्व हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गौड़ ने परिवार सहित गणपति पूजन और नव ग्रह पूजन किया। इसके उपरांत ज्योति प्रचंड की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का विधिवत पूजन किया।

महिला संकीर्तन मंडल की ओर से गणपति आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कीर्ति शर्मा, दीक्षा, धनिष्ठा, खुशप्रीत कौर, वंदना मखीजा,श्वेता अरोड़ा और माधव ने गणपति कृपा करो मेरे दूर करो अंधकार गणपति कृपा करो, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना, राम जी के पास हनुमान नहीं होते राम जी के पूरे काम नहीं होते, वीर हनुमाना अति बलधामा राम नाम रटिओ रे मेरे मन बसियो रे.आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा।

कथा करते पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि प्रभु की भक्ति करने से मन में बसे विकार दूर होते हैं। जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए सांसारिक व्यवहार करते हुए प्रभु के नाम का भजन करें। इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़, सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी