अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भक्तों ने किया संकीर्तन

। अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में संकीर्तन करवाया गया। सर्वप्रथम पंडित राजेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में भक्तों ने गणपति पूजन और नवग्रह पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:00 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर 
में भक्तों ने किया संकीर्तन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भक्तों ने किया संकीर्तन

संवाद सहयोगी, मोगा

अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में संकीर्तन करवाया गया। सर्वप्रथम पंडित राजेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में भक्तों ने गणपति पूजन और नवग्रह पूजन किया।

महिला संकीर्तन मंडल की ओर से गणपति जी की आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गणपति जी की आराधना की। मीनू शर्मा, मंजू बांसल, कांता शर्मा, कीर्ति शर्मा, सुमन अरोड़ा ने राम जी के पास हनुमान नहीं होते राम जी के पूरे काम नहीं होते, गजानंद कृपा करो मेरे दूर करो अंधकार गजानंद कृपा करो, वीर हनुमाना अति बलधामा राम नाम रटीओ रे मेरे मन वसीयो रे.आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा। कथा करते पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि कार्तिक का महीना पुण्यदान लाभदायक है प्रभु की भक्ति मन में बसे विकारों को दूर कर सुंदरता प्रदान करता है। हमें भगवान की लीलाओं से मनुष्य को यह भी प्रेरणा मिलती है कि जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए सांसारिक व्यवहार करते हुए नाम का भजन करें। ताकि हमारा जीवन सुखमय हो। इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़, सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी