सखी वन स्टाप सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं की कर रहा है मदद : डा. हरजोत कमल

। विधायक डा. हरजोत कमल ने कहा है कि मोगा में पंजाब सरकार द्वारा भारत सरकार की सहायता से शुरू किया गया सखी वन स्टाप सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं को निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:37 PM (IST)
सखी वन स्टाप सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं की कर रहा है मदद : डा. हरजोत कमल
सखी वन स्टाप सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं की कर रहा है मदद : डा. हरजोत कमल

संवाद सहयोगी,मोगा

विधायक डा. हरजोत कमल ने कहा है कि मोगा में पंजाब सरकार द्वारा भारत सरकार की सहायता से शुरू किया गया सखी वन स्टाप सेंटर हिसा की शिकार महिलाओं को निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा स्त्री एवं बाल विकास विभाग की पहल कदमी के तहत अच्छे ढंग से काम चल रहा है। स्थानीय सिविल अस्पताल में सखी सेंटर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंटर के लिए नई इमारत का निर्माण किया गया। इसमें डाक्टरी सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, केस प्रबंधन, मनोवैज्ञानिक सलाह व अस्थायी सहायता सेवाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा इमारत में शेल्टर रूम भी हैं।

विधायक ने बताया कि किसी भी तरह की हिसा से पीड़ित महिला वन स्टाप सेंटर जो कि सखी नाम से भी जाना जाता है, में मदद के लिए जा सकती है। वन स्टाप सेंटर में पीड़ित महिला को डाक्टरी सहायता, काउंसिलंग, रहने का प्रबंध, मुफ्त कानूनी सहायता व पुलिस सहायता तुरंत मुहैया करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं के लिए एफआइआर दर्ज करवाने में भी सहायता की जाती है। इसके अलावा काउंसलिंग कर पीड़ित महिलाओं को हिसा से उभारने और न्याय दिलाने के लिए उसमें आत्म विश्वास जगाकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को कोर्ट की सुनवाई में छूट प्रदान की जाती है। अगर केस दुष्कर्म से संबंधित हो तो वकील, सरकारी वकील की जिम्मेदारी बनती है कि केस से संबंधित चार्जशीट दाखिल होने पर दो महीने के अंदर-अंदर पूरी की जाती है। उन्होंने कहा कि हिसा की शिकार पीड़ित महिलाओं से अपील करते कहा कि वह किसी भी तरह की मदद के लिए सखी वन स्टाप की सेवाएं हासिल कर सकती हैं।

chat bot
आपका साथी