मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

मोगा में नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर मंगलवार को म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी एवं सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर सफाई सेवक यूनियन की हड़ताल 33वें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:34 PM (IST)
मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मियों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी,मोगा

मोगा में नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर मंगलवार को म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी एवं सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर सफाई सेवक यूनियन की हड़ताल 33वें दिन भी जारी रही।

सफाई कर्मियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सतपाल चांवरिया व सीवरेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सतपाल अंजान ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सफाई कर्मचारी, सीवरेज कर्मचारी व म्यूनिसिपल कर्मी इस कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभाते रहे हैं तथा कच्चे कर्मचारियों को काम करते 15-20 वर्ष हो गए हैं। इस महंगाई में अपने परिवार का गुजारा बहुत कम वेतन में करने को मजबूर हैं। इसलिए सरकार इन कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करें। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए। क्योंकि कर्मचारी 35-40 वर्ष तक नौकरी करते हैं तथा पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा होता है। इसलिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होनी चाहिए, छठे पे-कमीशन को लागू करना, डीए की किश्तों को तुरंत जारी करना आदि मांगों को कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया था, लेकिन पंजाब सरकार ने साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक म्यूनिसिपल कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।इस मौके यूनियन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नगर निगम के बाहर पुतला फूंका गया।इस मौके पर म्यूनिसिपल इंप्लाइज फैडरेशन के अध्यक्ष सेवक राम फौजी, महासचिव रवि सारवान, सीनियर उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह आहलूवालिया, सीनियर नेता सर्बजीत सिंह मान, कैशियर सिकंदर गुल्लू, सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सतपाल चांवरिया, महासचिव सुखपाल सौदा, सीनियर उपाध्यक्ष लाल चंद डुलगच, आशा डुलगच चेयरमैन, सीवरेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सतपाल अंजान, दफ्तर नगर निगम मोगा के सफाई कर्मचारी, सीवरेज कर्मचारी, बेलदार कर्मचारी व पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फैडरेशन के राजेन्द्र सिंह रियाड़, जसप्रीत गगन, सुखमिंदर सिंह गज्जनवाला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी