शिअद ने जनता के लिए खोला सुविधा सेंटर, कंप्यूटर की फ्री सिखलाई मिलेगी

। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हलका मोगा के इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन की ओर से शहर के साउथ जोन में सुविधा सेंटर खोला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:29 PM (IST)
शिअद ने जनता के लिए खोला सुविधा 
सेंटर, कंप्यूटर की फ्री सिखलाई मिलेगी
शिअद ने जनता के लिए खोला सुविधा सेंटर, कंप्यूटर की फ्री सिखलाई मिलेगी

संवाद सहयोगी,मोगा

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हलका मोगा के इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन की ओर से शहर के साउथ जोन में सुविधा सेंटर खोला गया। इसका शुभारंभ बरजिदर सिंह बराड़ व वार्ड 42 के पार्षद गौरव गुप्ता ने संयुक्त तौर पर रिबन काटकर किया।

शिअद हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। सरकारी मुलाजिमों समेत हर वर्ग के लोग सड़कों पर प्रदर्शनों करने को मजबूर हैं। उन्होंने पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू की ओर से शुरू किए गए सुविधा सेंटर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सराहना की।

इस दौरान पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू ने कहा कि इस सुविधा सेंटर में जनता के रोजाना दफ्तरी कामकाज के अलावा 18 से 60 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त कंप्यूटर सिखलाई भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड वासियों की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से समाज भलाई के कार्य वार्ड में निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर पार्षद गौरव गुप्ता, गुरजंट सिंह रामूवाला व पार्टी वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी