'एकजुट होकर कोरोना से लड़ना होगा'
अकालसर रोड पर मुस्लिम भाईचारे के लोगों और शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान मनजीत सिंह धम्मू ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इफ्तारी की।
संवाद सहयोगी,मोगा
अकालसर रोड पर मुस्लिम भाईचारे के लोगों और शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान मनजीत सिंह धम्मू ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इफ्तारी की।
इस दौरान यहां मौजूद आल इंडिया उलमा व माशाइख बोर्ड के शहरी प्रधान सोनू वाहिद ने बताया कि रमजान इस्लाम धर्म के सबसे पाक और अहम महीनों में से एक है। मुस्लिम समुदाय के लोग साल भर रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान के महीने में की गई इबादत का सवाब आम दिनों में की गई इबादत के मुकाबले 70 गुनाह ज्यादा मिलता है। प्रधान इसराइल अली ने कहा के रम•ान के महीने में सहरी और इफ्तार करने की भी बेहद फजीलत है। सहरी सुबह सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को कहते हैं। शाम में सूरज ढलने पर जब रोजा खोलते हैं तो उसे इफ्तार कहते हैं। पार्षद मनजीत सिंह धम्मू ने कहा कि पहले लोग रमजान के महीने में इफ्तारी के समय आसपास के लोगों और दोस्तों को बुलाकर रोजा खोलते थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिर्फ परिवार के सदस्यों के साथ ही इफ्तार कर रहे है। उन्होंने कहा के हमें एकजुट होकर कोरोना से लड़ना है। हमें मिनी लाकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए। अल्लाह भी उसी के रोजे को कुबूल करता है जो अपनी और दूसरों दोनों की भलाई सोचता है। इसके बाद सभी ने मिलकर कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की। इस मौके पर प्रधान इसराइल अली, एहतसाम, मौलाना जमशेद आलम, सद्दाम, मोनू वाहिद, सागर तारिका, प्रीत धम्मू आदि मौजूद थे।