शिअद के सर्कल अध्यक्ष दर्शन सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

।शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के मोगा के सर्कल अध्यक्ष दर्शन सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:38 PM (IST)
शिअद के सर्कल अध्यक्ष दर्शन सिंह साथियों  सहित कांग्रेस में शामिल
शिअद के सर्कल अध्यक्ष दर्शन सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

संवाद सहयोगी,मोगा

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के मोगा के सर्कल अध्यक्ष दर्शन सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन सिगला की प्रेरणा से कांग्रेस में शामिल होने वाले दर्शन सिंह व उनके साथियों को विधायक डा. हरजोत कमल ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर दर्शन सिंह ने कहा कि वह विधायक डा. हरजोत कमल की शख्सियत व उनके द्वारा मोगा शहर के करवाए गए विकास से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह विधायक डा. हरजोत के आभारी हैं, जिन्होंने बहुत सम्मान से उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर समाजसेवी नवीन सिगला, पार्षद छिदा बराड़, उपेन्द्र गिल, दीशा बराड़, एडवोकेट नवीन गोयल आदि मौजूद थे। खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा भजन से किया मंत्रमुग्ध

भारत माता मंदिर में श्री श्याम सेवा सोसायटी द्वारा श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी महेंद्र नारायण झा की अध्यक्षता में प्रधान प्रवीन सच्चर, समाजसेवी गगन नोहरिया, सोनी मंगला, मीणा सच्चर ने पूजन करके ज्योति प्रज्वलित की। सभी ने श्याम बाबा के दरबार में कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की।

भजन गायकों ने जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे भजनों से संकीर्तन का आरंभ किया। रमेश कुमार ने खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा है , सांवरा जब तेरे साथ है. तुझे डरने की क्या बात है.भजन पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण सच्चर ने कहा कि कलयुग के अवतार श्याम प्रभु की महिमा अपरंपार है जो श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा से श्याम प्रभु के दरबार में शीश झुकाते हैं उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हमे भक्ति के साथ साथ सतर्कता का भी ध्यान रखना है। महामारी के बचाव हेतु वैक्सीन लगवाएं। साथ ही सरकारी गाइडलाइन का भी पालन करें। ताकि हम अपना व दूसरों का बचाव कर सके। इस अवसर पर , अनिरुद्ध गोयल, मीणा सच्चर, सीमा रानी, तरसेम झंड, रिशु, सोनी मंगला, विनोद गुप्ता, राज कुमार शर्मा, राज पाल ठाकुर हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी