करवाचौथ के लिए सजे बाजार, महिलाएं कर रही खरीदारी

। दीपक मेरे सुहाग का हमेशा जलता रहे सुहागिनों के सुहाग से जुड़ा यह प्रसिद्ध गीत करवाचौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं बड़े उत्साह के साथ गुनगुनाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:34 PM (IST)
करवाचौथ के लिए सजे बाजार, 
महिलाएं कर रही खरीदारी
करवाचौथ के लिए सजे बाजार, महिलाएं कर रही खरीदारी

नेहा शर्मा,मोगा

दीपक मेरे सुहाग का हमेशा जलता रहे, सुहागिनों के सुहाग से जुड़ा यह प्रसिद्ध गीत करवाचौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं बड़े उत्साह के साथ गुनगुनाती हैं।

सुहाग की लंबी आयु से जुड़ा करवाचौथ का व्रत रविवार को है, जिसको लेकर सुहागिन महिलाएं तैयारी में जुट गई हैं। इस पर्व को लेकर दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है । महिलाओं ने करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। करवाचौथ को लेकर ग्लोसी मल्टीकलर चूड़ियां बाजारों में देखने को मिल रही हैं। मेटल से लेकर विभिन्न प्रकार चूड़ियां लगभग सभी रंगों में अलग-अलग दाम पर उपलब्ध हैं।

ग्लोसी रंग-बिरंगी चूड़ियों की अधिक डिमांड

चंदन अरोड़ा ने बताया कि करवाचौथ व्रत को लेकर ग्लोसी कलरफुल चूड़ियां फिनिशिग के साथ विशेष तौर बनाई जाती हैं। इसमें लगभग सभी रंगों की खूबसूरत चूड़ियां मिल जाती हैं। यह कांच और प्लास्टिक दोनों की बनी होती हैं और रंग-बिरंगी चंदेरी लेस से लपेटकर तैयार की जाती हैं। बाजारों में लौटी रौनक

महिलाओं का प्रिय त्योहार करवाचौथ को मात्र दो दिन ही रह गए हैं इसलिए महिलाओं ने तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है उतना ही उत्साह महिलाओं में बढ़ता दिखने लगा है। खरीदारी अधिक होने से बाजार में रौनक लौट आई है। इस बार लेटेस्ट साड़ियों, आभूषणों और चूड़ियों से बाजार भरे हुए हैं।

हाथों पर सजने लगी मेंहदी

अमन मेंहदी ने बताया कि बाजारों में करवाचौथ पर्व को लेकर खासी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार व्रत रविवार को है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत रखेंगी। मेहंदी लगवाने का चलन भी शुरू हो गया है। घरों में महिलाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चूड़ियों के साथ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारो में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। फैंसी चूड़ियों से सजे बाजार

करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। बेलवेट, लटकन, जरकन वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूड़ियों का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल खाती चूड़ी खरीद रही हैं। जड़ाऊं व जयपुरी चूड़ियों को भी खासा पसंद किया जा रहा है। दुकानदारों ने करवाचौथ के हिसाब से ही चूड़ियों से दुकान को सजाया गया है।

chat bot
आपका साथी