जरूरतमंद परिवार की बेटी के इलाज के लिए सौंपी आर्थिक सहायता राशि

। रोटरी क्लब मोगा ग्रेटर की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की लड़की के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:27 PM (IST)
जरूरतमंद परिवार की बेटी के इलाज के लिए सौंपी आर्थिक सहायता राशि
जरूरतमंद परिवार की बेटी के इलाज के लिए सौंपी आर्थिक सहायता राशि

संवाद सहयोगी,मोगा

रोटरी क्लब मोगा ग्रेटर की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की लड़की के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग व समीर जैन ने कहा कि क्लब को किसी जरूरतमंद परिवार के बेटी की हालत के बारे में पता चला था। परिवार की लड़की का आपरेशन होना था। इस पर क्लब की ओर से परिवार के घर जाकर उनकी बेटी का हालचाल जाना गया और उन्हें आपरेशन के लिए सहायता राशि सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर शिरकत करना है।

राहुल गर्ग व समीर जैन ने कहा कि भविष्य में भी क्लब की ओर से इसी तरह से समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने शहर के अन्य लोगों को भी गरीबों की सहायता करने और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से कई कार्य शुरू किए गए थे, आगे भी ये प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी