रोमी ग्रोवर बने यूथ अरोड़ा बिरादरी के अध्यक्ष

। अरोड़ा बिरादरी की बैठक सोमवार को सरप्रस्त अशोक धमीजा राजेन्द्र वधवा और विजय भूषण टीटू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:19 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:19 PM (IST)
रोमी ग्रोवर बने यूथ अरोड़ा बिरादरी के अध्यक्ष
रोमी ग्रोवर बने यूथ अरोड़ा बिरादरी के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

अरोड़ा बिरादरी की बैठक सोमवार को सरप्रस्त अशोक धमीजा, राजेन्द्र वधवा और विजय भूषण टीटू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अरोड़ा बिरादरी यूथ विंग के चेयरमैन और पार्षद साहिल अरोड़ा की ओर से वरिदर रोमी ग्रोवर को यूथ अरोड़ा बिरादरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रोमी को नियुक्ति पत्र देते हुए साहिल अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा बिरादरी का उद्देश्य अरोड़ा परिवारों से संबंधित लोगों को एकजुट करना है। इसके साथ ही अरोड़ा परिवारों को आ रही समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान करना है। इसके प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बिरादरी की ओर से धार्मिक कार्यों के साथ कई सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं। इन कार्यो में मेडिकल कैंप लगाना, रक्तदान कैंप लगाना तथा शहर को हरा-भरा बनाना प्रमुख। पर्यावरण संरक्षण के लिए बिरादरी के सदस्य शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार पौधारोपण मुहिम के साथ अन्य कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर वरिदर रोमी ग्रोवर ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे तनदेही से निभाते हुए अरोड़ा बिरादरी के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। इस अवसर पर अरोड़ा बिरादरी के अध्यक्ष राजेन्द्र छाबड़ा, सचिव हरपाल सिंह बत्तरा, जिलाध्यक्ष सोनू अरोड़ा, कैशियर पवन अरोड़ा, जनक राज छाबड़ा, बाल जी, राहुल भारती, गौरव चावला, लखजीत लक्खा आदि उपस्थित थे। बिरादरी के सदस्यों ने रोमी ग्रोवर को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी