आरकेएस स्कूल ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

मोगा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:02 PM (IST)
आरकेएस स्कूल ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
आरकेएस स्कूल ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

संवाद सहयोगी, मोगा

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अध्यापिका निशा ने भगवान वाल्मीकि के जीवन के बारे में बताया कि वह भारत के पहले सांस्कृतिक कवि थे। हिदू महाकाव्य रामायण इनकी एक महान रचना है। भगवान वाल्मीकि श्री राम जी के युग में थे। उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में शरण दी थी। वहीं पर माता सीता ने अपने पुत्रों लव व कुश को जन्म दिया था। इस मौके पर स्कूल प्रिसिपल रजनी अरोड़ा ने भगवान वाल्मीकि जयंती की सभी को शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी