रिटायर्ड कानूनगो व पटवारियों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर की नारेबाजी

। द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन जिला मोगा के अध्यक्ष दर्शन सिंह गिल की अध्यक्षता में सदस्यों ने जिला राजस्व अधिकारी के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM (IST)
रिटायर्ड कानूनगो व पटवारियों ने डीसी 
दफ्तर के सामने धरना लगाकर की नारेबाजी
रिटायर्ड कानूनगो व पटवारियों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर की नारेबाजी

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर बुधवार को द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन जिला मोगा के अध्यक्ष दर्शन सिंह गिल की अध्यक्षता में सदस्यों ने जिला राजस्व अधिकारी के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की।

डीसी दफ्तर के सामने दिए गए धरने में अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिडा, श्री अमृतसर साहिब, लुधियाना जिलों से रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो शामिल हुए। तहसीलदारों द्वारा रिटायर्ड साथियों से ली गई 22 हजार रुपये की कथित रिश्वत जिले की एसोसिएशन द्वारा वापस करवाने से बौखलाहट में आकर पंजाब रेवेन्यू आफिसर्स एसोसिएशन के खिलाफ अपशब्द कहने की निदा की गई। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह गिल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा जिला राजस्व अफसर के खिलाफ उच्चाधिकारियों व डिप्टी कमिश्नर को शिकायत पत्र दिया है लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के रोष स्वरूप आज धरना लगाने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि राजस्व अधिकारी मोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित पटवारी को इंसाफ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला राजस्व अधिकारी सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं कि जो उसका करना है कर लें। उन्होंने कहा कि जिला राजस्व अधिकारी पर कार्रवाई करने को लेकर डीजीपी व विजिलेंस को भी पत्र लिखा गया है। लेकिन विजिलेंस विभाग ने भी इस अधिकारी के खिलाफ चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी या ईडी से करवाई जानी चाहिए, तभी सच सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ा संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर गुरचरण सिंह भट्ठल अध्यक्ष, मनमोहन लाल, गुरनाम सिंह संगरूर, विजय कुमार अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह ढिल्लों महासचिव, दर्शन सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह बरनाला, गुरतेज सिंह अध्यक्ष, गुरचरण सिंह, बलौर सिंह, सुखदेव सिंह बठिडा, भगवान सिंह पट्टी, शविदर सिंह महासचिव, सुरेन्द्र कुमार कैशियर, अंग्रेज सिंह सीनियर उपाध्यक्ष तरनतारन, नरेन्द्रपाल कंडा अध्यक्ष,

बलदेव सिंह, विमल प्रसाद जालंधर, कर्मजीत सिंह अध्यक्ष, प्रितपाल सिंह महासचिव, हरविदर सिंह, शिगारा सिंह फतेहगढ़ साहिब, परमजीत सिंह, जगतार सिंह लुधियाना उपस्थित थे। सभी आरोप बेबुनियाद हैं

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब रेवेन्यू आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। उक्त लोगों के साथ उनकी कोई भी निजी रंजिश नहीं है,न कोई काम पेंडिग है। उनका विवाद तहसीलदारों के साथ है।

chat bot
आपका साथी