रेणू अरोड़ा के सिर सजा करवा क्वीन का ताज

। राधे-राधे ट्रस्ट की ओर करवाचौथ का विशेष समागम रविवार की सायं को आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:40 PM (IST)
रेणू अरोड़ा के सिर सजा करवा क्वीन का ताज
रेणू अरोड़ा के सिर सजा करवा क्वीन का ताज

संवाद सहयोगी,मोगा

राधे-राधे ट्रस्ट की ओर करवाचौथ का विशेष समागम रविवार की सायं को आयोजित किया गया। इस समागम की अध्यक्षता राजश्री शर्मा, सचिव कंचन ग्रोवर और कैशियर गीतिका ग्रोवर ने की।

इस मौके पर मंच का संचालन कोरियोग्राफर सोनू जैक्सन ने संभाला। इस समागम में दस साल के बच्चों से लेकर 78 साल की उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने डांस पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के शुरूआत माडलिग से हुई ओर गेम्स खिलाई गई। इस मौके पर तंबोला, सुहाग की बिदी, रब ने बना दी जोड़ी और लक्की ड्रा निकाला गया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से सभी महिलाओं को गिफ्ट देकर उनकी हौंसला अफजाई की गई। इस समागम में रेणू अरोड़ा को मिसेज करवा क्वीन का खिताब देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसविदर कौर, पवन बिद्रा, आदर्श मित्तल, रमा मित्तल व शहर की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी