गीता भवन के संस्थापक स्वामी वेदांतानंद की 10वीं बरसी मनाई

। स्वामी वेदांतानंद जी महाराज की 10वीं बरसी के मौके पर मोगा व हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:25 PM (IST)
गीता भवन के संस्थापक स्वामी 
वेदांतानंद की 10वीं बरसी मनाई
गीता भवन के संस्थापक स्वामी वेदांतानंद की 10वीं बरसी मनाई

जागरण संवाददाता.मोगा

गीता भवन मोगा व पावनधाम हरिद्वार के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी वेदांतानंद जी महाराज की 10वीं बरसी के मौके पर मोगा व हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गीता भवन में सुबह सबसे पहले स्वामी वेदांतानंद महाराज के चित्र पर ट्रस्ट के सदस्यों ने माल्यार्पण की। बाद में संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर शाम के समय पंडित पवन गौतम ने प्रवचन करते हुए कहा कि स्वामी वेदांतानंद महाराज परमसंत थे, गीता भवन व पावन धाम जैसे मानव हित के बड़े धार्मिक स्थल उन्होंने स्थापित किए। दुनिया भर में उनके श्रद्धालु फैले हैं, लेकिन खुद जीवन पर्यंत उन्होंने संत के रूप में फकीरी का जीवन व्यतीत किया। अंतिम सांस तक वे मानव कल्याण के लिए काम करते रहे, लोगों को भी इसी दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते रहे।

गीता भवन परिसर में सुबह करीब सात बजे ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविदर सूद, महामंत्री सुनील गर्ग एडवोकेट, कैशियर पवन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुरिदर अग्रवाल गोगी ने स्वामी जी के थ्री डी चित्र पर माल्यार्पण की। बाद में गीता भवन परिसर में बनी उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भेंट की गई और प्रसाद वितरित किया गया।

सुबह 10 से 12 बजे तक किया सुंदरकांठ का पाठ

गीता भवन की भजन मंडली ने मोहनी जिदल, नीना सिघल के नेतत्व में संकीर्तन किया। सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुबह के समय आरती पं.राम ने की। बाद में भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन शहरों में चला कार्यक्रम

स्वामी वेदांतानंद जी महाराज की दसवीं बरसी पर कार्यक्रम तीन शहरों में हुए। मोगा में सुबह से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम शाम तक चलते रहे। पावन धाम हरिद्वार में ट्रस्ट के सरपरस्त भारत सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्वामी चिन्यमानंद जी महाराज के नेतृत्व में संत समाज को भोजन कराकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दिल्ली में बैठे ट्रस्ट के दो वरिष्ठ सदस्य व जूनियर उपाध्यक्ष भरत अग्रवाल व वरिष्ठ ट्रस्टी राजिदर अग्रवाल ने लंगर वितरित किया।

chat bot
आपका साथी