भक्ति कुंज में भक्तों ने किया रसमय संकीर्तन

। जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में रसमय संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:33 PM (IST)
भक्ति कुंज में भक्तों ने किया रसमय संकीर्तन
भक्ति कुंज में भक्तों ने किया रसमय संकीर्तन

संवाद सहयोगी,मोगा

जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में रसमय संकीर्तन का आयोजन किया गया। समागम में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दरबार में पूजन करके ज्योति प्रचंड की। सभी भक्तों ने कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की।

भक्ति रस संकीर्तन मंडल के गायकों ने राधा रानी की जय महारानी की जय, कुंज में विराजे गोविद राधे राधे,श्याम से मिला दे मेरे श्याम से मिला दे, मेरे रोम रोम में बसे बिहारी, तेरी कृपा का भरोसा भारी, गोविद राधे राधे गोपाल राधे राधे, दरबार निराला है मेरे ठाकुर का, जय गोपाल राधा कृष्ण गोविद गोविद.. आदि भजनों का गायन किया। समागम में ठाकुर जी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति कुंज के यशपाल पाली ने कहा कि प्रभु की भक्ति उसका भजन, संतों का साथ हमारा मार्गदर्शन करते हैं। समाज में फैली बुराईयों से दूर रखते हैं। सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्य का संघ करते हुए सही मार्ग पर चलता है ईश्वर उसकी सदा सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन निकलने वाला सूरज हमारे जीवन के लिए नई आशा की किरण लेकर आता है। अंधेरी रात बाद सुबह जरूर होती है। समागम की समाप्ति पर ठाकुर जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी