20 फुट ऊंची ताड़का का वध देख प्रसन्न हुए श्रद्धालु

। दी मोगा आ‌र्ट्स क्लब की ओर से श्री राम की जीवन लीलाओं पर आधारित दाना मंडी मोगा में करवाई जा रही नौ दिवसीय रामलीला की दूसरी नाइट में पात्रों ने भगवान श्री राम के जन्म के दृश्य पेश किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:13 PM (IST)
20 फुट ऊंची ताड़का का वध देख प्रसन्न हुए श्रद्धालु
20 फुट ऊंची ताड़का का वध देख प्रसन्न हुए श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, मोगा

दी मोगा आ‌र्ट्स क्लब की ओर से श्री राम की जीवन लीलाओं पर आधारित दाना मंडी मोगा में करवाई जा रही नौ दिवसीय रामलीला की दूसरी नाइट में पात्रों ने भगवान श्री राम के जन्म के दृश्य पेश किए। वहीं पहली बार सुरिदर एंड पार्टी मुज्जफरनगर वालों द्वारा पेश की गई 20 फुट ऊंची ताड़का आकर्षण का केंद्र रही।

रामलीला नाइट में दरबार उद्घाटन सन्नी तलवाड़, ज्योति प्रचंड शुगर चेतना सोसायटी के संस्थापक राजिदर छाबड़ा, स्वर्णजीत अरोड़ा, प्रवीण गर्ग बोबी, बलबीर सिंह ग्रोवर, मनोज जेसवाल ने की। ध्वजारोहण व मंच का उद्घाटन अनुज शर्मा, राजदीप सिंह इनोवेट एब्रोड कंसल्टेंट मोहाली वालों ने किया। हे महादेव मेरी लाज रहे लाज रहे तेरा नाम रहे की वंदना के उपरांत जैसे ही मंच का पर्दा उठा जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो जा राम..आदि भजनों के बीच रामलीला के पात्रों ने राम जन्म का मनमोहक दृश्य पेश किया। वही उनके बाल रूप की लीलाएं भी पेश कीं।

इसके उपरांत दिल्ली से आए कलाकार सुरिदर कुमार ने 20 फुट ऊंची ताड़का का किरदार पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जैसे ही श्री राम ने बाल रूप में ताड़का का अंत किया। पंडाल तालियों से गूंज उठा। बाल रूप में राम की भूमिका जजत कथूरिया ने निभाई। इस अवसर पर क्लब के सरप्रस्त तेजभान जिदल, प्रधान अजय शर्मा, चेयरमैन हितेश गुप्ता, उप चेयरमैन कश्मीरी लाल जिदल, सुनील गर्ग,राज कुमार सिगला, सीनियर उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, सुखदेव सिंह बाबा टैनी, सुनील गर्ग,नरेश कुमार, मोहित रावल, सुरिदर कुमार, गायक भजन लाल सितारा, नरेश निक्का, हरविदर सिंह मघेड़ा,उप प्रधान सोनू खुराना, अजय कथूरिया डायरेक्टर,हैप्पी गुरु, बलजिदर पप्पा, राजिदर जिदल, दीपक यादव, राज गाबा, मुनीश शर्मा, डा राम गोपाल,विकास सेठी, सन्नी अरोड़ा, सागर, विजय गर्ग, सोनू शर्मा मंत्री, सोहम शर्मा, के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी