रमन कौशल बने पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष

पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन मोगा इकाई की चुनावी बैठक गोल्ड कोस्ट क्लब मोगा में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:18 PM (IST)
रमन कौशल बने पंजाब फोटोग्राफर  एसोसिएशन के अध्यक्ष
रमन कौशल बने पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन मोगा इकाई की चुनावी बैठक गोल्ड कोस्ट क्लब मोगा में हुई। इसमें पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और चुनाव करवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सतीश साहनी को आब्जर्वर बनाया गया। इस दौरान रमन कौशल को अध्यक्ष बनाया गया। सतनाम सिंह ने रमन कौशल का नाम प्रधान पद के लिए नाम पेश किया गया। इसके बाद मोहित शर्मा व आनंद जैन ने उनके नाम पर सहमति जताई। किसी ओर का नाम न आने पर रमन कौशल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया।

इस बैठक में रमन कौशल ने कहा कि जो जिम्मेवारी उनको सौंपी गई है, उस को वह तनदेही से निभाएंगे। इस अवसर पर पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। वार्ड सात में लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप वार्ड सात में रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें सिविल अस्पताल की टीम ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई। इस मौके पर पूर्व पार्षद गोवर्धन पोपली, सुरजीत सिंह, प्रिसीपल नरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष करनैल सिंह, जलौर सिंह गिल, जोगा गिल, हरमन संधू, बलविदर नन्नू, गुरमीत गिल, लाहौरा संधू, चमकौर गिल, नरेन्द्र सहारन, राजन शर्मा, राजू कुलार आदि उपस्थित थे। बाबा साहेब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में करवाया पाठ गुरु रविदास नगर में गुरु रविदास वेलफेयर सोसायटी की ओर से डा. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री सुखमणि साहिब के पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया। रागी जत्थों ने गुरबाणी का गायन किया।

समस्त सदस्यों ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कीमती लाल ने कहा कि हमें अधिक से अधिक बच्चो को पढ़ाना चाहिए। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चो की मदद करनी चाहिए। ताकि शिक्षित समाज की सृजना करना हम सबका फर्ज है। ताकि बाबा साहेब का सपना पूरा हो सके। इस दौरान महिला मंडल ने भजनों का गायन किया। इस अवसर पर कीमती लाल, राकेश कुमार, राजिदर चौहान, जीत कुमार,रमेश कुमार, सतपाल, हरीश, बलबीर सिंह,गगन आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी