मानव सेवा ही सबसे उत्तम सेवा : राजश्री शर्मा

। मानव सेवा ही सबसे उत्तम सेवा है। हम सभी को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:31 PM (IST)
मानव सेवा ही सबसे उत्तम सेवा : राजश्री शर्मा
मानव सेवा ही सबसे उत्तम सेवा : राजश्री शर्मा

संवाद सहयोगी,मोगा

मानव सेवा ही सबसे उत्तम सेवा है। हम सभी को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

यह शब्द राधे-राधे स्वस्थ बना दे ट्रस्ट की संस्थापक व संचालिका राजश्री शर्मा ने रविवार को गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्ड तैयार करने को लेकर आयोजित कैंप के दौरान कहे। राजश्री शर्मा ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग धूप और बारिश में पूरी मेहनत करता है। उसी मेहनत की कमाई से उनके घर परिवार का चूल्हा जलता है । उनके इस दर्द को समझते हुए जब सरकारी योजनाओं के बारे में इन लोगों से बातचीत की तो मजदूर वर्ग के लोगों को योजनाओं के बारे में पता ही नहीं था। तब ट्रस्ट की ओर से लेबर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने शुरू किए गए। पहले चरण में 150 से अधिक वर्ग के लोगो ने फार्म भरे गए थे। अब दूसरे चरण में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में 100 से अधिक फार्म भरे गए हैं। यह लेबर कार्ड कैंप की प्रक्रिया ऐसे ही जारी रहेगी। जल्द ही तीसरा कैंप लगाया जाएगा। इसकी सूचना सभी को जल्द ही दे दी जाएगी। कैंप में कंचन ग्रोवर, गीतिका ग्रोवर, सोनिका बेदी, चेतन अरोड़ा, शमी शर्मा, गगन बेदी, स्वीटी, कुलविदर आदि मौजूद थे। न्यू परवाना नगर के कई परिवार अकाली दल में शामिल वार्ड नंबर 41 में आते न्यू परवाना नगर में रहने वाले कई परिवार युवा अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिशु अग्रवाल एवं पार्षद भारत भूषण गुप्ता की प्रेरणा से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए।

इस मौके शिरोमणि अकाली दल के हलका मोगा इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन तथा नगर काउंसिल कोट ईसेखा के पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार पिटू ने पार्टी में शामिल हुए सदस्य महंत दास जी, पंडित सुरेंद्र शर्मा, तरसेम दास, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, विक्की ,रिकी टेंट वाले, जग्गू जी, यश कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि को सिरोपा देकर सम्मानित किया। बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन ने सभी सदस्यों को शिअद की विचारधारा के बारे में अवगत करवाते कहा कि पार्टी में आपको बनता सम्मान मिलेगा। समागम के समापन पर अकाली दल में शामिल हुए सदस्यों ने बरजिदर सिंह बराड़ तथा अन्य अकाली नेताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर युवा अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिशु अग्रवाल एवं पार्षद भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि शिअद वार्ड स्तर पर मजबूत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी