फसल के नुक्सान का पूरा मुआवजा दे पंजाब सरकार: दविद्रजीत सिंह

। धर्मकोट से आम आदमी पार्टी (आप) के इंचार्ज दविद्रजीत सिंह लाडी ढोस ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा किया और धान की खरीद को लेकर किसानों से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:40 PM (IST)
फसल के नुक्सान का पूरा मुआवजा 
दे पंजाब सरकार: दविद्रजीत सिंह
फसल के नुक्सान का पूरा मुआवजा दे पंजाब सरकार: दविद्रजीत सिंह

संवाद सहयोगी,धर्मकोट

धर्मकोट से आम आदमी पार्टी (आप) के इंचार्ज दविद्रजीत सिंह लाडी ढोस ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा किया और धान की खरीद को लेकर किसानों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण जहां किसानों की तैयार फसल को भारी नुक्सान पहुंचा है, वहीं मंडी में बेचने के लिए लाया गया धान भी भीग गया। धान में नमी अधिक होने की बात कह कर लगातार मंडी में किसानों को परेशान किया जा रहा है। समय पर फसल खरीदने के दावे करने वाली कांग्रेस सरकार हमेशा की तरह इस बार भी झूठी साबित हुई है। दविद्रजीत सिंह लाडी ढोस ने किसानों के साथ बातचीत की और उनसे पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही किसानों की जमीनों पर नजर रखे हुए है वही पंजाब की कांग्रेस सरकार भी किसानों की सुध नहीं ले रही। बारिश की वजह से खराब हुई फसल का बनता मुआवजा तुरंत किसानों को देना चाहिए व किसानों को परेशान करना बंद किया जाए। इस मौके पर आप के जिला प्रधान हरमनजीत बराड़, ब्लाक प्रधान अमन पंडोरी ,बलदेव बलखंडी,सर्कल प्रधान लक्ष्मण सिद्धू ,पवन ,गुरलाभ कादरवाला,अशोक खुल्लर, गुरतार कमालके,सतवीर सत्ती,डाक्टर अमृतपाल बिट्टू आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी