लोक सेवा भलाई क्लब ने राम नवमी मनाई

भगवान श्री राम युग पुरुष हैं। जिनके जीवन से हमें बहुत सारी शिक्षाएं मिली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM (IST)
लोक सेवा भलाई क्लब ने राम नवमी मनाई
लोक सेवा भलाई क्लब ने राम नवमी मनाई

संवाद सहयोगी, मोगा : भगवान श्री राम युग पुरुष हैं। जिनके जीवन से हमें बहुत सारी शिक्षाएं प्राप्त होती हैं। इन बातों का प्रगटावा पंडित श्रीम शर्मा ने लोक सेवा भलाई क्लब मोगा की तरफ से श्री राम नवमी को लेकर करवाए गए कार्यक्रम के दौरान शिवाला मंदिर में कही। इस अवसर पर लोक सेवा भलाई क्लब के सरपरस्त मुनीष मैनराय, विक्की सितारा, लक्की गिल, प्रधान शिव टंडन, सीनियर उप प्रधान सोनू धवन, उप प्रधान प्रथम बांसल, अंकुर शर्मा, जितेश शर्मा इत्यादि उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने प्रभु श्री राम के दरबार मे फूलमालाएं अर्पित करते हुए पुष्प अर्पित किए एव प्रभु श्री राम को आरती का गायन करते हुए जयघोष लगाए। क्लब के सदस्यों ने अभी को श्री राम के जन्मदिवस की बधाई दी। पंडित श्रीम शर्मा ने कहा कि सहस्रों वर्ष पूर्व प्रभु श्री राम द्वारा प्रस्तुत जीवन चरित्र और शिक्षाएं आधुनिक युग में भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। वह आज भी हमें सफल जीवन जीने का मर्म सिखाती हैं। धार्मिक पथ का अनुसरण करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने जीवन में हर पग सत्य और धर्म अनुकूल उठाया। अपने पिता द्वारा दिए गए वचन का मान रखने हेतु उन्होंने अयोध्या के राजसिंहासन का त्याग कर दिया। सूर्यवंशी राजा होते हुए भी उन्होंने निसंकोच मा शबरी के जूठे बेर खाकर यह सिद्ध किया कि भक्ति मार्ग पर जात-पात कोई महत्व नहीं रखता। केवल शुद्ध भक्ति द्वारा ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी