पति को पिटने से बचाने आई महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

। गांव जलालाबाद स्थित ईट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली गर्भवती महिला पति से हो रही मारपीट का विरोध करने पहुंची तो कुछ लोगों ने उसे धक्का मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:02 PM (IST)
पति को पिटने से बचाने आई महिला के  
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
पति को पिटने से बचाने आई महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

संवाद सहयोगी ,मोगा

गांव जलालाबाद स्थित ईट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली गर्भवती महिला पति से हो रही मारपीट का विरोध करने पहुंची तो कुछ लोगों ने उसे धक्का मार दिया। उसके पेट में चोट लगने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे गायनी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती गांव जलालाबाद निवासी सुनीता पत्नी चैना कुमार ने बताया कि ईट भट्ठे पर रहने वाले कुछ लोग उसके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। जब वह पति के साथ मारपीट करने का विरोध करने लगी तो उक्त लोगों ने उसे धक्का मार दिया। वह जमीन पर जा गिरी और उसके पेट में पीड़ा होने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान उसके गर्भ में पल रहा तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद भ्रूण को शव गृह में रखवा कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। थाना धर्मकोट की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पानी पीते मोटर से लगा करंट, मौत थाना निहाल सिंह वाला के गांव समाध भाई में सोमवार की दोपहर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी समाध भाई दोपहर के समय खेतों में चल रही मोटर के पास जा कर पानी पी रहा था कि अचानक मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी