श्री राम शरणम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर प्रार्थना की

श्री राम शरणम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रार्थना की गई। इस दौरान जय गुरुदेव जय जय गुरुदेव जी की पावन ध्वनि से आश्रम गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:59 PM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर प्रार्थना की
श्री राम शरणम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर प्रार्थना की

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री राम शरणम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रार्थना की गई। इस दौरान जय गुरुदेव जय जय गुरुदेव जी की पावन ध्वनि से आश्रम गूंज उठा। वही साधकों ने भजनों की ऐसी महक छोड़ी की श्रद्धालु गुरु की भक्ति में डूब गए। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना में दूर-दूर से साधक भाई- बहन गुरु चरणों में नतमस्तक होने के लिए आए। खचाखच भरे सत्संग हाल में साधकों का उत्साह देखने से बनता था। सदैव की भांति पहले परमेश्वर के राम नाम का ध्यान किया गया। उसके उपरांत निधि गोयल ने धुन दीनबंधु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ का उच्चारण किया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष सत्संग में प्रदीप बजाज ने उस परमपिता परमेश्वर का व श्री गुरु महाराज का सबकी तरफ से धन्यवाद करते कहा कि जैसे गुरु महाराज ने हम सब परिवारों पर अपनी कृपा अपना आशीर्वाद बरसाया, वह सदा बना रहे। गुरु पूजा के पावन दिन का महत्व बताते हुए प्रदीप ने कहा कि इस दिन हमारी प्रार्थना में गुरु स्वयं भी शामिल होते हैं। इस विशेष दिन पर की गई हमारी प्रार्थना का अवश्य प्रभाव पड़ता है। हमारा जीवन पवित्र बनता है। सेवा कार्यों को करने में उत्साह व शक्ति मिलती है। प्रार्थना के उपरांत आश्रम के भजन गायकों ने मधुर गायन किया।

chat bot
आपका साथी