श्री राम शरणम् आश्रम में हुई प्रार्थना सभा

मोगा श्री राम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छह-छह फुट की दूरी पर मास्क पहनकर बैठना हर साधक के लिए अनिवार्य था। इस दौरान नरेश बजाज ने दीन बंधु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ.. का गायन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:08 PM (IST)
श्री राम शरणम् आश्रम में हुई प्रार्थना सभा
श्री राम शरणम् आश्रम में हुई प्रार्थना सभा

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री राम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छह-छह फुट की दूरी पर मास्क पहनकर बैठना हर साधक के लिए अनिवार्य था। इस दौरान नरेश बजाज ने दीन बंधु दीनानाथ, लाज मेरी तेरे हाथ.. का गायन किया। संजय अरोड़ा ने ऐसा प्यार बहा दो मैया, चरनो से लग जाऊ मैं.., निधि गोयल ने इतनी शक्ति हमें देना दाता.. जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा।

सत्संग संचालक प्रदीप भैया ने कहा कि नाम की शक्ति को वही जन जान सकता है, जिन्हें नाम मुश्किल से प्राप्त हुआ हो। महाराज को कई-कई दिन भूखे-प्यासे रह कर, रातों जाग कर घोर तपस्या के बाद परमेश्वर का साक्षात्कार हुआ। इस पावन नाम की कदर होनी चाहिए। विश्वास और भरोसे से अगर नाम का सिमरन किया जाए, तो जीवन के हर पल में नाम सहायक होता है। जीवन में उन्नति प्राप्त करता है।

chat bot
आपका साथी