तेरा हाथ जिसने पकड़ा वो रहा न बेसहारा.. से प्रभु भक्ति से जोड़ा

श्री राम शरणम् आश्रम मोगा में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। दूर-दूर से आए हुए साधकों में बड़ा ही उत्साह देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:47 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:47 PM (IST)
तेरा हाथ जिसने पकड़ा वो रहा न बेसहारा.. से प्रभु भक्ति से जोड़ा
तेरा हाथ जिसने पकड़ा वो रहा न बेसहारा.. से प्रभु भक्ति से जोड़ा

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री राम शरणम् आश्रम मोगा में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। दूर-दूर से आए हुए साधकों में बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। प्रार्थना सभा के प्रारंभ में परमेश्वर के नाम का ध्यान किया गया। उसके उपरांत सदैव की भांति धुन दीनाबंधु दीनानाथ का मधुर गायन किया गया। फिर आश्रम के गायकों ने भजनों का सिलसिला शुरू किया। आशा चावला ने भजन चरनां विच लाया ई, चरनां विच रूल जावां, नीली पब्बी ने भजन तेरा हाथ जिसने पकड़ा वो रहा न बेसहारा गाया, नन्ही बच्ची परी जिदल ने भजन गुरुदेव मेरी नैया उस पार लगा देना, अब तक जो निभाया है आगे भी निभा देना गाकर सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। निधि गोयल के साथ सभी साधकों ने मिल कर करें हम प्रार्थना सबकी सफल हो कामना

प्रार्थना में प्रदीप बजाज ने कहा कि गुरु चरणों की सेवा बड़े सौभाग्य से मिलती है। हमें स्वामी सत्यानंद जी महाराज के दर्शाए हुए मार्ग पर चलकर सेवा करनी है। हमें जो भी सेवा मिले सहर्ष स्वीकार करनी चाहिए। एक सच्चा सेवक कभी गुरु से द्रोह नहीं करता और उनके शब्दों का अक्षर से पालन करता है। हमें जीवन के अंतिम सांस तक पूरी तन्मयता से सेवा में तत्पर रहना है। प्रार्थना सभा के आखिर में सब को सूचना देते हुए प्रदीप भैया ने कहा कि गोहाना धाम में चल रहे 90 दिवसीय महा जप यज्ञ पूर्णाहुति 14 मार्च को दोपहर 11 से 12:30 बजे तक होगी। मोगा से दो बसें तथा और अन्य गाड़ियों द्वारा श्री राम शरणम् आश्रम मोगा के साधक महायज्ञ की पूर्णाहुति का आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी