दोलेवाला में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार घायल

मोगा थाना कोटईसे खां पुलिस ने जमीन विवाद के चलते पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान एक थानेदार घायल हो गया तथा हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM (IST)
दोलेवाला में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार घायल
दोलेवाला में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार घायल

संवाद सहयोगी, मोगा

थाना कोटईसे खां पुलिस ने जमीन विवाद के चलते पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान एक थानेदार घायल हो गया तथा हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत थानेदार मुखिदर सिंह ने दी है। थानेदार मुखिंदर सिंह ने बताया है कि उन्हें गांव दोलेवाला के साधु सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपित उसकी पांच कनाल धान की फसल की कटाई करना चाहते हैं। जब थानेदार मुखिंदर सिंह के साथ तीन कांस्टेबल 27 अक्टूबर की सायं करीब चार बजे मौके पर मुआयना करने पहुंचे, तो धान की कटाई कर रही कंबाइन को रूकवा दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों को थाने में आने के लिए कहा। मगर, इस दौरान आरोपित प्रीता सिंह पुत्र धारा सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र प्रीता सिंह, गुरविदर सिंह पुत्र प्रीता सिंह, हरजिदर सिंह पुत्र प्रीता सिंह व अमर कौर पत्नी प्रीता सिंह ने अचानक तेजधार हथियार कापों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसी तरह अपनी जान को बचाया। मगर, इस हमले में थानेदार के दोनों अंगूठों पर चोटे आई तथा शरीर के कुछ हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। वहीं हमलावार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस बारे में जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की जमीन एक दूसरे के साथ-साथ लगती है, जिसके चलते विवाद हुआ है।

chat bot
आपका साथी