कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 19वें दिन भी जारी

। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की अगुआई में पंजाब सरकार के खिलाफ खजाना दफ्तर में कर्मचारियों ने रोष जाहिर करते प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:19 PM (IST)
कर्मचारियों की कलम छोड़  
हड़ताल 19वें दिन भी जारी
कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 19वें दिन भी जारी

संवाद सहयोगी,मोगा

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की अगुआई में पंजाब सरकार के खिलाफ खजाना दफ्तर में कर्मचारियों ने रोष जाहिर करते प्रदर्शन किया।

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों की आठ अक्टूबर से चल रही हड़ताल 19वें दिन में प्रवेशकर चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार मुलाजिमों की बात सुनने को तैयार नहीं है। मुलाजिमों ने कहा कि पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियां सरकारी विभागों को खत्म करने लगी हुई हैं। इस कारण पंजाब के युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण दफ्तरों में लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है और वे निराश होकर खाली हाथ लौट रहे हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह अपने मुलाजिमों की मांगों पर गौर करे। इस मौके पर पीएसएमएसयू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ,महासचिव मेवा सिंह , गुरमीत कड़ियालवी, विशाल गोयल, सुनीता रानी, मनदीप सिंह खजाना दफ्तर, हरमीत सिंह, संदीप कुमार डीसी दफ्तर, राजदीप जैदका, सुखराम वाटर सप्लाई, महावीर सुपरिटेंडेंट, बलजीत सिंह सुपरिटेंडेंट सैनिक भलाई, अश्विनी कुमार, रमेश कुमार, रूप सिंह पीडब्ल्यूडी, हरिदरजीत कौर आदि मौजूद थे। प्रदूषण रहित दीपावली पर्व मनाने की अपील की दीपावली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए शिवसेना बाल ठाकरे की बैठक जिलाध्यक्ष मंगत राय मंगा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शिवसेना के पदाधिकारियों ने देशवासियों को दीपावली का त्योहार प्रदूषण रहित मनाने की अपील की। इस मौके पर महासचिव युवा सेना अमर कुमार सोनू , संयुक्त सचिव रविदर शर्मा , जिला उपाध्यक्ष हरीश खीपल ,जिला देहाती उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह गिल, युवा सेना जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष आजाद शर्मा, टेक चंद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी