परमिदर सिंह बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष

। रोटरी क्लब क्राउन की बैठक गोल्ड कोस्ट क्लब में पार्षद एवं क्लब के अध्यक्ष साहिल अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:31 PM (IST)
परमिदर सिंह बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष
परमिदर सिंह बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

रोटरी क्लब क्राउन की बैठक गोल्ड कोस्ट क्लब में पार्षद एवं क्लब के अध्यक्ष साहिल अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से 2022-23 के लिए परमिदर सिंह को अध्यक्ष तथा इन्द्रमोहन गुप्ता जैकी को सचिव नियुक्त किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने फूलों के हार डालकर उन्हें बधाई दी।

क्लब के अध्यक्ष साहिल अरोड़ा ने कहा कि क्लब की ओर से नवंबर में परिवार मिलन समारोह करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा चुके हैं और जल्द ही क्लब की ओर से एक और वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर्व पर क्लब की महिला सदस्यों को सरगी वितरित की जाएगी। क्लब के सचिव मनदीप सहगल ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई के कार्य करना है। इसी को जारी रखते हुए क्लब की ओर से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के लिए गोद लिया जाएगा, जिसका सारा खर्च क्लब उठाएगा। क्लब की ओर से समाज सेवा की गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। इस मौके पर 2022-23 के अध्यक्ष परमिदर सिंह व सचिव जैकी गुप्ता ने कहा कि जो क्लब की ओर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर कैशियर ललित विग, उपाध्यक्ष विश्व पुरी, सौरभ बांसल व सुकरण गोयल ने आए पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया।

इस बैठक में सचिव मनदीप सहगल, कैशियर ललित, उपाध्यक्ष विश्व पुरी, सौरभ बांसल, सुकरण गोयल, राघव सेठी, गुरचरण धवन, सुशांत मदान, इन्द्रजीत सिंह विक्की, सागर बांसल, सन्नी अरोड़ा, अमन अरोड़ा, गौरव बांसल, परविदर कुमार, कपिल कपूर, साहिल बजाज आदि पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी