श्री राम शरणम आश्रम प्रार्थना सभा करवाई

श्री राम शरणम आश्रम मोगा के विशाल सत्संग हाल में विशेष प्रार्थना सभा की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 03:48 PM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम प्रार्थना सभा करवाई
श्री राम शरणम आश्रम प्रार्थना सभा करवाई

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री राम शरणम आश्रम मोगा के विशाल सत्संग हाल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से साधक भाई बहन बड़े भाव के साथ शामिल हुए। साधकों का उत्साह देखने से बनता था। प्रार्थना सभा के आरंभ में धुन दीनाबंधु दीनानाथ का उच्चारण नरेश बजाज ने किया। उसके उपरांत आश्रम के भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज में माहौल बहुत ही भक्ति में बना दिया। जिसमें सबसे पहले परी जिंदल ने भजन मेरे हृदय ते सतगुरु नाम लिखदे, आशा अरोड़ा ने भजन गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना तथा संजय अरोड़ा ने भजन हे राम दया के धाम प्रभु, का गायन किया। प्रार्थना में प्रार्थना सभा का संचालन कर रहे प्रदीप बजाज ने स्वामी सत्यानंद जी महाराज के पावन वचन दोहराते हुए कहा जब तक स्वास्थ्य है शुभ कर्म करो। यह स्वास्थ्य शरीर सदा साथ देने वाला नहीं। हमारे शुभ कर्म ही हमारे साथ जाने वाले हैं जितना परमेश्वर ने दिया उसमें संतुष्ट रहना चाहिए। उसके लिए सदैव परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। जितनी परमेश्वर ने हम पर रहमत की है उस का आभार व्यक्त करने के लिए अपना एक-एक पल शुभ कार्य और दूसरों की भलाई के लिए लगा देना चाहिए। सेवा का कोई भी सुअवसर हाथ से नहीं जाने देना द्य सेवा का फल प्रभु जरूर देते है ऐसा मन में विश्वास होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी