आज ब्रिज में होली रे रसिया..से बांधा समां

संवाद सहयोगी, मोगा : लाला लाल चंद धर्म शाला में जय श्री श्याम सेवा सोसायटी ने फाल्गुन महोत्सव के दौर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 05:42 PM (IST)
आज ब्रिज में होली रे रसिया..से बांधा समां
आज ब्रिज में होली रे रसिया..से बांधा समां

संवाद सहयोगी, मोगा : लाला लाल चंद धर्म शाला में जय श्री श्याम सेवा सोसायटी ने फाल्गुन महोत्सव के दौरान शनिवार की रात संकीर्तन का भक्तजन आनंद मान रहे हैं। सर्व प्रथम पंडित महिदर नारायण की अगुआई में खुशील बांसल समस्त सदस्यों ने पूजन किया। ज्योति पूजन ने किया। संदीप बांसल, तनवर ने मेरी अंखियां तरस रही अब तो आ जा.. जलती रहे शाम बाबा जोत तेरी जलती रहे..से संकीर्तन का आगाज किया। गायक महेश चोपड़ा ने सावरिया सरकार सबका पालन हार भक्तों के मन में विश्वास.., मुरली की मिट्ठी मिट्ठी तान ..,जैसे भजनों से शाम बाबा का गुणगान किया। प्रधान यशपाल नोहरिया,विपन सिगला, नरिदर गुप्ता ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव18 मार्च तक जारी रहेगा। रोजाना साय 7बजे से 10 बजे तक श्याम बाबा का संकीर्तन होगा। बाबा का श्रृंगार भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर संजीव सैनी, चेयरमैन विपन सिगला अध्यक्ष यशपाल नोहरिया,उप अध्यक्ष मनोज जैस्वाल सचिव कमल गोयल,ज्वाइंट सचिव संदीप बंसल, कैशियर नरेंद्र गुप्ता, प्रमोध कुमार,विनोद कुमार, सतिंदर कुमार, राजा गाबा, दीपक जिदल, योगेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, रिकू कौड़ा मोहित कौड़ा,राजू अरोड़ा रवि गुप्ता,राजकुमार, सुभाष धीर, विवेक गोयल, विवेक अरोड़ा के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी