ढाई किलो चूरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार

मोगा थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक व्यक्ति से ढाई किलो चूरापोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी थानेदार कृष्ण कुमार ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:16 PM (IST)
ढाई किलो चूरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
ढाई किलो चूरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोगा

थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक व्यक्ति से ढाई किलो चूरापोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी थानेदार कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सैदेशाहवाला में मंगलवार सायं 4.30 बजे गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार गांव संघेड़ा निवासी नीटा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके थैले की तलाशी लेने पर ढाई किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी