चोरी की तीन बाइक सहित एक आरोपित गिरफ्तार

। थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस ने गांव चोटिया नाथा में गश्त करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की तीन बाइक बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:37 PM (IST)
चोरी की तीन बाइक सहित 
एक आरोपित गिरफ्तार
चोरी की तीन बाइक सहित एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस ने गांव चोटिया नाथा में गश्त करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की तीन बाइक बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सहायक थानेदार अजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव चोटिया नाथा में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नन्नू निवासी फतेहगढ़ पंजतूर, पप्पी तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी फतेहगढ़ पंजतूर चोरी के दोपहिया वाहन बेचते हैं। आज भी वे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ फतेहगढ़ पंजतूर को आ रहे हैं। उन्होंने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपित नन्नू को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने नन्नू को गिरफ्तार करके पप्पी व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जान से मारने की धमकी देने व फायरिग करने वाले चार नामजद थाना समालसर की पुलिस ने गांव दल्लू वाला में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति को धमकियां देने और फायरिग करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जगमेल सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी दल्लू ने बताया कि वह शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहा था। रास्ते वह गाड़ी क्रास करने लगा तो उसकी बूटा सिंह गुरप्रीत सिंह समेत दो अज्ञात के साथ बहस हो गई। इसी दौरान आरोपित बूटा सिंह ने रिवाल्वर से फायर किया तथा साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर बूटा सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी दल्लू वाला सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी