विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के बारे में किया जागरूक

ब्लूमिग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी की अगुआई में सुबह की सभा के दौरान संविधान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:47 PM (IST)
विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के बारे में किया जागरूक
विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के बारे में किया जागरूक

संवाद सहयोगी, मोगा : ब्लूमिग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी की अगुआई में सुबह की सभा के दौरान संविधान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा चार्ट बनाए गए तथा इस दिन के संबंध में आर्टिकल पेश किए गए। आर्टिकल पेश करते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर वर्ष सरकारी तौर पर मनाया जाता है। जो संविधान के जनक डा. भीमराव आंबेडकर व इसके निर्माण में उनका साथ देने वाले हर व्यक्ति को याद करने व सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। प्रिसिपल डा. हमीलिया रानी ने विद्यार्थियों को संविधान के मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी। कहा, इन मौलिक अधिकारों में समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति व शिक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं। इन मौलिक अधिकारों को संविधान में शामिल करने का उद्देश्य कानून की सरकार स्थापित करना है। मौलिक अधिकार राज्य द्वारा किसी भी हमले के खिलाफ नागरिकों की आजादी व आजादी की रक्षा करते हैं। देश में तानाशाही शासन की स्थापना को रोकता है। यह व्यक्ति व देश के सर्वपक्षीय विकास के लिए बहुत जरूरी है। अंत में बातचीत करते उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के प्रोग्राम लगातार करवाए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों की जानकारी में बढ़ोतरी हो सकें।

chat bot
आपका साथी