दिल्ली में किसानों के धरने में तीन महीने से शामिल हो रहे युवक

संवाद सहयोगी मोगा किसानी संघर्ष को चलते 26 फरवरी को तीन महीने पूरे होने वाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM (IST)
दिल्ली में किसानों के धरने में तीन महीने से शामिल हो रहे युवक
दिल्ली में किसानों के धरने में तीन महीने से शामिल हो रहे युवक

संवाद सहयोगी, मोगा : किसानी संघर्ष को चलते 26 फरवरी को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। लेकिन केंद्र सरकार खेती कानूनों को रद करने की बजाए, संघर्ष को फेल करने के लिए चालें चली जा रही हैं। किसानों को जेलों में डाला जा रहा है तथा मामले दर्ज करने का डर दिखाया जा रहा है। उक्त बात नौजवान भारत सभा के प्रदेश नेता कर्मजीत मानूके ने कही। लेकिन दूसरी तरफ किसान अपने हकों की लड़ाई जीतने व खेती कानूनों को वापस करवाने के लिए अटल बैठे हुए हैं। इन सभी को मुख्य रखते हुए संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 फरवरी को किसानी संघर्ष को तीन महीने पूरे होने पर नौजवानों को दिल्ली मोर्चे में पहुंचने की अपील की। इस संबंधी गांव डाला में नौजवान भारत सभा की बैठक हुई। नौजवान भारत सभा के प्रदेश नेता कर्मजीत मानूके, सतनाम डाला, जपनाम सिंह, राम डाला ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे ने फैसला किया है कि 26 फरवरी का दिन सारे बार्डरों पर लगी स्टेज नौजवान चलाएंगे। इस कारण नौजवानों को अधिक से अधिक गिनती में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नौजवान भारत सभा हजारों की गिनती में 26 फरवरी को पंजाब भर से दिल्ली मोर्चे में नौजवानों को शामिल करवाएगी। इस मौके पर नवप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, जीता, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

बाघापुराना में किरती किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मोगा : किरती किसान यूनियन ने संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर तहसील दफ्तर बाघापुराना में रोष धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान चमकौर सिंह रोडे खुर्द व संयुक्त मोर्चा दिल्ली मोर्चा जिला मोगा के अध्यक्ष जसमेल सिंह गोरा राजेयाना, जिदर वैरोके, नछत्तर प्रेमी ने कहा कि जो दिल्ली में शातमंय ढंग से खेती व लोक विरोधी कानूनों के खिलाफ धरना जारी है। पिछली 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर परेड की,उस ट्रैक्टर परेड में केंद्र सरकार ने हुल्लड़बाजी करवाई। उन्होंने सरकार से किसानों के खिलाफ पुलिस केस रद्द करने, जेलों में बंद किए नौजवानों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द खेती कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस मौके पर नौजवान भारत सभा के ब्रिज लाल, कुलवंत सिंह, जीवन सिंह, गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, कुलतार सिंह, छिदर कौर, जगविदर कौर राजेयाना, जसविदर सिंह, छिदरपाल कौर, सरवन सिंह लंडे, हरजिदर रोडे, स्वर्णजीत कौर रोडे, बलजीत सिंह, काका, मनप्रीत कौर, केवल खोटे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी