नवजोत सिद्धू मोगा में आज, गुटों में बंटकर तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पांच अगस्त की सुबह 10 बजे बुग्गीपुरा चौक स्थित प्राइम फार्म में पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:22 PM (IST)
नवजोत सिद्धू मोगा में आज, गुटों में बंटकर 
तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता
नवजोत सिद्धू मोगा में आज, गुटों में बंटकर तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

जागरण संवाददाता,मोगा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पांच अगस्त की सुबह 10 बजे बुग्गीपुरा चौक स्थित प्राइम फार्म में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के कई गुट उनकी तैयारियों को लेकर अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। विधायक डा.हरजोत कमल एक दिन पहले से ही लगातार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। सिद्धू उन्हीं के आमंत्रण पर मोगा आ रहे हैं, ऐसे में उनकी अगवानी भी वही करेंगे।

माना जा रहा है कि सिद्धू सबसे पहले डा.हरजोत कमल के निवास पर पहुंचेंगे, वहां से डा.हरजोत उन्हें समारोह स्थल पर लेकर पहुंचेंगे। प्राइम फार्म में सिद्धू की रैली के लिए जो तैयारियां चल रही हैं, उससे लग रहा है कि कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ेंगी। कार्यकर्ताओं के लिए 550 कुर्सियां लगाई गई हैं। नियम अनुसार 200 से ज्यादा लोग इनडोर समारोह में एकत्र नहीं हो सकते।

इस बीच में अकालसर रोड पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जतिदर अरोड़ा की अगुआई में हुई बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंच रहे सिद्धू की रैली को सफल बनाने की अपील की गई। जतिदर अरोड़ा ने दावा किया है कि सिद्धू के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। सिद्धू मोगा से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी शंखनाद कर सकते हैं। बैठक में नरसी भगत, यतिद्र, लक्की सरा, सन्नी तुली, राहुल आदि उपस्थित थे।

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला की अगुआई में नई अनाज मंडी में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष महेशइंदर सिंह ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सिद्धू वर्करों को लामबंद करेंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिद्धू की रैली में चारों विधानसभा क्षेत्र मोगा, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट व

बाघापुराना से भी पार्टी के सभी वर्कर शामिल होंगे। इस अवसर पर सुखदेव सिंह खोसा, नछतर सिंह कोरेवाला, धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला, गुरसेवक सिंह चीमा,तजिदर पाल सिंह रामा, हरविदर सिंह बिटटू राजनीतिक सलाहकार सहित पार्टी के वर्कर,गांवो के सरपंच मौजूद थे।

नई जान फूंकेगी रैली

कांग्रेस नेता नवीन शर्मा ने समर्थकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सिद्धू की रैली मिशन 2022 को फतेह करने में नई जान फूंकेगी। नवीन सिगला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार लोगों के बीच में जा रहे हैं। सरकारी की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल कर रहे हैं। सिद्धू की रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगी। ये हैं रैली की तैयारियां

करीब 1200 की क्षमता वाले प्राइम फार्म में 550 कुर्सियां लगाई गई हैं। 30 कुर्सियां मीडिया के लिए लगाई गई हैं। हालांकि माना जा रहा है कि सिद्धू की रैली में जिस प्रकार से चारों विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं, संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है। कोविड नियमों की उड़ सकती हैं धज्जियां

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस का कहना है कि रैली की अनुमति के लिए आवेदन मिल गया है। कोविड नियमों को देखते हुए अनुमति दी जाएगी। उधर सूत्रों का कहना है कि रैली में कोविड नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ सकती हैं। वर्तमान में खुले में किसी भी सभा में 300 लोगों के एकत्र होने पर मंजूरी है, जबकि इनडोर में सिर्फ 200 लोग ही एकत्र हो सकते हैं। उधर प्राइम फार्म में जिस तरह से तैयारियां चल रही हैं, वहां कोविड नियमों से कई गुने ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी