श्रीराम के राजतिलक के साथ नवीन कला मंदिर का दशहरा समागम संपन्न

। नवीन कला मंदिर की तरफ से अगवाड़ हाकम का स्टेडियम में मनाए गए दशहरा पर्व के उपरांत भगवान श्रीराम का राजतिलक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:00 PM (IST)
श्रीराम के राजतिलक के साथ नवीन कला 
मंदिर का दशहरा समागम संपन्न
श्रीराम के राजतिलक के साथ नवीन कला मंदिर का दशहरा समागम संपन्न

संवाद सहयोगी, मोगा

नवीन कला मंदिर की तरफ से अगवाड़ हाकम का स्टेडियम में मनाए गए दशहरा पर्व के उपरांत भगवान श्रीराम का राजतिलक समागम करवाया गया। राजतिलक करने की रस्म समाजसेविका मालविका सूद सच्चर और गौतम सच्चर ने निभाई।

भजन गायक जीएस मीत ने चलो सब मंगल गाओ रे अवध में राम आए हैं, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम ..भजन गाकर भक्तिरस बिखेरा। दशहरा समागम में रावण वध के उपरांत श्री राम का माता सीता व भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आने की खुशी में दीपमाला करने के साथ भरत मिलाप के दृश्य का मंचन भी किया जाता है। संस्था के चेयरमैन रमेश कुक्कू ने बताया कि पिछले 62 वर्षो से संस्था की ओर से बुराई पर अच्छाई का प्रतीक का पर्व दशहरा मनाया जाता है। रमेश कुक्कू ने कहा कि दशहरा पर्व हमें अपने भीतर छुपी बुराई और अहंकार को खत्म करने का संदेश देता है। समागम के समापन पर राइस ब्रांड डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से मीठे चावलों का भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर खत्री सभा के अध्यक्ष विजय धीर, रमेश कुक्कू, तरुण सिगला, रमीकांत जैन, हरीश धीर, रमन मांकड़, राकेश सितारा,विजय शर्मा, जतिदर वर्मा, नीतीश गर्ग, शरद सूद, राजकुमार गोयल, कृष्ण तायल, भारती बांसल, अनिकेत गर्ग, मनु जैन, मयंक गोयल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी