निगम अब अपने खर्चे पर शहर में 14 लाख से लगाएगा तीन बुत

। शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के फंड से 40 लाख रुपये से शहर में पांच विभिन्न स्थानों पर बुत लगाने के प्रयास को बड़ा झटका लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:57 PM (IST)
निगम अब अपने खर्चे पर शहर 
में 14 लाख से लगाएगा तीन बुत
निगम अब अपने खर्चे पर शहर में 14 लाख से लगाएगा तीन बुत

जागरण संवाददाता.मोगा

शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के फंड से 40 लाख रुपये से शहर में पांच विभिन्न स्थानों पर बुत लगाने के प्रयास को बड़ा झटका लगा है। पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड ने इस फंड से बुत लगाने को नामंजूर कर दिया है। अब नगर निगम के फंड से शहर में फाइबर ग्लास से बने तीन बुत ही 14.90 लाख रुपये की लागत से बनेंगे। ये प्रस्ताव तीन दिन पहले हुई एफएंडसीसी की बैठक के एजेंडे में भी शामिल किया गया था, अब इसे हाउस की बैठक में के एजेंडे में शामिल किया गया है।

यह है मामला

नगर निगम ने ई-टेंडरिग के माध्यम से शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के अधीन 40 लाख रुपये की लागत से शहर में पांच विभिन्न स्थानों पर बुत लगाने का फैसला लिया था। मार्बल से बने बुत लगाने का टेंडर नौ नवंबर 2021 को डायनेमिक टाइल्स को अलाट किया गया था। ये प्रस्ताव जिला इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी से पास करके मंजूरी के लिए स्थानीय सरकार चंडीगढ़ भेज दिया था। चंडीगढ़ में पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट बोर्ड ने शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम से संशोधित 14.90 लाख रुपये की लागत से फाइबर ग्लास के बुत लगाने पर रोक लगा दी थी, इस संबंध में चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर ने आठ अगस्त 2021 को नगर निगम को सूचित कर दिया था।

नगर निगम ने इससे पहले ही गीता भवन चौक के निकट वेदांतानंद पार्क की पार्किंग में करीब छह महीने पहले बुत का बेस बना लिया है। यहां पर गीता का उपदेश देते हुए श्री कृष्ण का बुत लगना है। एक बुत महाराजा अग्रसेन जी महाराज का पुरानी दाना मंडी में लगना है। जबकि एक बुत कोटकपूरा बाईपास रोड पर लगेगा, लेकिन अब ये राशि सरकार की ग्रांट से नहीं नगर निगम को अपने खजाने से खर्च करनी होगी।

chat bot
आपका साथी