माउंट लिटरा ने 'जैव विविधता का जश्न' मनाया

मोगा गांव पुराने वाला में स्कूल अध्यक्ष अशोक गुप्ता डायरेक्टर अनुज गुप्ता व डायरेक्टर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे माउंट लिटरा जी स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:20 PM (IST)
माउंट लिटरा ने 'जैव विविधता का जश्न' मनाया
माउंट लिटरा ने 'जैव विविधता का जश्न' मनाया

संवाद सहयोगी, मोगा

गांव पुराने वाला में स्कूल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, डायरेक्टर अनुज गुप्ता व डायरेक्टर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे माउंट लिटरा जी स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस मौके पर स्कूल प्रिसिपल डॉ. निर्मल धारी ने कहा कि हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। मगर, इस बार कोरोनो वायरस महामारी के कारण इसका आयोजन गत वर्षो की तुलना में अलग है। स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस को 'जैव विविधता का जश्न' थीम के साथ मनाया। इसके मद्देनजर पौधरोपण सहित पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रों में ऑनलाइन गतिविधियां की गई।

स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि मानवता की देखभाल के लिए हमें प्रकृति की देखभाल करनी चाहिए। जब हम समाज के बेहतर निर्माण करने के लिए काम करते हैं, तो प्रकृति का ध्यान भी रखें। विश्व पर्यावरण दिवस और हर दिन प्रकृति के लिए है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी