पुरुष मित्र के साथ लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

दशहरा पर पुरुष मित्र के साथ लौट रही महिला का रास्ते में रोककर अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:13 PM (IST)
पुरुष मित्र के साथ लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
पुरुष मित्र के साथ लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, मोगा : दशहरा मेला देखने अपने पुरुष मित्र के पास आई एक महिला को पांच युवकों ने रास्ते में घेरकर अपहरण कर लिया। पुरुष मित्र को नशे में टल्ली कर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसआइ नवनीत कौर ने बताया कि रायकोट रोड जगरांव की महिला ने बयान दर्ज कराया था कि वह लुधियाना की एक धागा फैक्ट्री में काम करती है। उसका पुरुष मित्र भी उसके साथ ही काम करता है। 15 अक्टूबर को वह निहालसिंह वाला में दशहरा मेला देखने अपने पुरुष मित्र गुरदित्त के पास आई थी। मेला देखने के बाद वह अपने पुरुष मित्र के साथ हिम्मतपुरा से निहालसिंह वाला उसके साथ साइकिल पर सवार होकर जा रही थी। रास्ते में रात करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने आकर उनका रास्ता रोक दिया। इसी दौरान एक साइकिल पर सवार होकर दो अन्य लोग भी आ गए।

ये सभी लोग गुरदित्त व उसकी महिला मित्र का मोटरसाइकिल पर अपहरण कर अज्ञात खेतों के ट्यूबवेल वाले कमरे में ले गए, वहां एक व्यक्ति पहले से मौजूद था। वहां ले जाकर पांचों लोगों ने पहले तो गुरदित्त सिंह को जबरदस्ती खूब शराब पिला दी, ज्यादा शराब पीने के कारण गुरदित्त जब नशे में धुत हो गया तो तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सभी लोग मौके से फरार हो गए, किसी तरह गुरदित्त के होश आने पर वे लोग वहां से निकले। सूचना थाना निहालसिंह वाला पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपितों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। डीएसपी निहालसिंह वाला सरफराज आलम ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी