मोगा यूथ वेलफेयर क्लब ने 51 परिवारों को राशन बांटा

। मोगा यूथ वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने भीमनगर कैंप स्थित शिव मंदिर में 109वें मासिक राशन वितरण समारोह अध्यक्ष नीरज बठला की अगुआई में आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM (IST)
मोगा यूथ वेलफेयर क्लब ने 51 परिवारों को राशन बांटा
मोगा यूथ वेलफेयर क्लब ने 51 परिवारों को राशन बांटा

संवाद सहयोगी,मोगा

मोगा यूथ वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने भीमनगर कैंप स्थित शिव मंदिर में 109वें मासिक राशन वितरण समारोह अध्यक्ष नीरज बठला की अगुआई में आयोजित किया।

नवनियुक्त डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने राशन वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को राशन देना पुण्य का कार्य है। हम सबको इस तरह के समाज सेवा के कार्यो में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। क्लब के अध्यक्ष नीरज बठला ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करते कहा कि पिछले नौ वर्षों से लगातार जरूरतमंद परिवारों को राशन ही नहीं दिया जाता बल्कि उनकी आर्थिक रूप से सहायता भी की जाती है। यह कार्य क्लब द्वारा आगे भी जारी रखे जाएंगे। इन समाजसेवी कार्यो में शहरवासियों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से कोटकपूरा रोड पर दुर्गा माता के मंदिर व एनजीओ सेंटर का निर्माण चल रहा है। इस अवसर पर दीपक मिगलानी, डिपल राजदेव, संजय कोचर, जस्सा,गुलशन अरोड़ा,संजीव कोचर आदि मौजूद थे। शिअद-बसपा गठबंधन की खुशी में लड्डू बांटे पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन हो गया है। गठबंधन की खुशी में मोगा के बस स्टैंड चौक में बसपा के जिला पदाधिकारी एकत्रित हुए और लड्डू बांटे।

इस मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव लाल सिंह सुल्हानी ने कहा कि यह गठबंधन ऐतिहासिक है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में इसी गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव संत राम मल्ली, लोकसभा जोन इंचार्ज केवल सिंह सैदोके, जिलाध्यक्ष बसपा मोगा हरदेव सिंह तखानवध, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह रामगढि़या, जिला इंचार्ज सेवक सिंह मानूके, जिला इंचार्ज जगतार सिंह लोंगीविड, जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष महिला विग सुनीता रानी मोगा, हलका अध्यक्ष महिला विग धर्मकोट कुलविदर कौर चीमा, हलका अध्यक्ष मोगा डा. बलजीत सिंह मोगा, जिला वित्त सचिव जसवंत सिंह घाली, प्रमुख नाटककार मोही अमरजीत, बिक्कर सिंह बधनी कलां, सचिव बलविदर सिंह, वारिस मसीह डरोली भाई, जरनैल सिंह, बलराज मोगा आदि नेता हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी