पुलिस ने बेसहारा बुजुर्ग दंपती को आश्रम में दाखिल करवाया

पंजाब पुलिस हर समय जनता की जान व माल की रक्षा के लिए तत्पर रहकर अपनी सेवा कर रही है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:37 PM (IST)
पुलिस ने बेसहारा बुजुर्ग दंपती को आश्रम में दाखिल करवाया
पुलिस ने बेसहारा बुजुर्ग दंपती को आश्रम में दाखिल करवाया

संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब पुलिस हर समय जनता की जान व माल की रक्षा के लिए तत्पर रहकर अपनी ड्यूटी निभा रही है। आम जनता की सेवा के लिए एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले की अगुआई में मोगा पुलिस हर जरूरतमंद की हर प्रकार की सहायता कर रही है। मोगा पुलिस के हवलदार जसवीर सिंह ने जिला मोगा के लोगों के सहयोग से बाबा हैदर शेख के नाम पर एक बुजुर्ग आश्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बुजुर्गों की देखभाल की जा रही है तथा उनको डा इलाज की सहायता भी की जाती है। जोगिदर सिंह पुत्र बचन सिंह व उनकी पत्नी अमरो निवासी गुजरवाल जिला लुधियाना जिनकी की उम्र करीब 70-75 वर्ष है तथा करीब 35 वर्ष से गांव कोटला रायका जिला मोगा में अकेले रह रहे थे। बुजुर्ग जोगिदर सिंह के तीन-चार वर्ष से कमर में दर्द होने कारण चारपाई पर पड़ा है। जिनकी सेवा संभाल करने वाला कोई नहीं था। इनका बेटा व बेटी की तीन वर्ष व पांच वर्ष की उम्र में ही मौत हो गई थीं। इनको हवलदार जसवीर सिंह ने गांव निवासियों के कहने पर बाबा हैदर शेख बुजुर्ग आश्रम बेदी नगर मोगा में लाया। यहां इनका स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद इलाज करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी