सीएम चन्नी का विधायक डा. हरजोत ने मुंह मीठा करवाकर दी शुभकामनाएं

। पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के उपरांत मोगा हलके से कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल ने चन्नी का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:31 PM (IST)
सीएम चन्नी का विधायक डा. हरजोत ने 
मुंह मीठा करवाकर दी शुभकामनाएं
सीएम चन्नी का विधायक डा. हरजोत ने मुंह मीठा करवाकर दी शुभकामनाएं

संवाद सहयोगी,मोगा

पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के उपरांत मोगा हलके से कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल ने चन्नी का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जिला मोगा के विकास के लिए नए मुख्यमंत्री फंड की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे।

विधायक हरजोत कमल ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रभारी हरीश रावत का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। विधायक डा. हरजोत ने मुख्यमंत्री चन्नी को जहां अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं वहीं अपने व मोगा हलके के समूह नेताओं व वर्करों की ओर से भी उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री चन्नी मोगा के विकास के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगे : पार्षद साहिल

संवाद सहयोगी,मोगा

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है, इससे कांग्रेस पार्टी पहले से भी अधिक मजबूत होगी।

यह विचार वार्ड नंबर 38 के पार्षद साहिल अरोड़ा ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री, ओपी सोनी तथा सुखजिदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि विधायक हरजोत कमल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बहुत ही करीबी हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी आस है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मोगा के विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगे।

chat bot
आपका साथी